बलिया और बांसडीह कोतवाल समेत एसपी ने बदले कई थानों के थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट



Transfer List of Ballia Police : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बलिया और बांसडीह कोतवाल समेत कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है। बांसडीह कोतवाल के खिलाफ जहां मीडियाकर्मी आंदोलित थे, वहीं बलिया कोतवाल का पैदल होना भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानांतरण लिस्ट जारी होते ही विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
कोतवाल बांसडीह संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, बलिया शहर कोतवाल को पुलिस लाइन भेजते हुए क्षितिज त्रिपाठी को नया कोतवाल बनाया गया है। मलाईदार थानों में शुमार नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल बनाया गया है। इनकी जगह पर उप निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष नरही बनाया गया है।
निरीक्षक राकेश उपाध्याय को मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी निरीक्षक बांसडीह कोतवाली बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक दोकटी को विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात करने के साथ ही उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल को थानाध्यक्ष दोकटी बनाया गया है। थानाध्यक्ष खेजूरी दिनेश पाठक को थानाध्यक्ष चितबड़ागांव, थानाध्यक्ष चितबड़ागांव रोहन राकेश सिंह को थानाध्यक्ष हल्दी, थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह को थानाध्यक्ष फेफना, थानाध्यक्ष दुबहर मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष खेजूरी, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड अजयपाल को थानाध्यक्ष दुबहर बनाया गया है, जबकि प्रशांत कुमार चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया, जबकि फेफना थाने पर तैनात थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष नगरा बनाया गया है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments