बलिया में युवक ने महिला पर चला दी गोली, फिर...



बलिया : कोटवारी गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने पुराने मुकदमे में सुलह न करने से नाराज होकर महिला पर कट्टे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली महिला को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी दंपति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है।
पीड़िता नूरी खातून पत्नी तनवीर अहमद (निवासी कोटवारी) ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी रोशन पुत्र विजय राम और उसकी पत्नी नीलम उसके घर आए और पुराने मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। थोड़ी देर बाद नीलम ने घर के अंदर से कट्टा लाकर रोशन को दिया, जिसने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली महिला के बगल से होकर निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments