Ballia News : जनपद न्यायाधीश ने नन्दन वन एवं सेशन हाउस में किया वृक्षारोपण
On




बलिया : उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश बलिया अमित पाल सिंह ने शुक्रवार को जजेज कम्पाउण्ड के नन्दन वन एवं सेशन हाउस बलिया में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करते हुए जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों से वृहद वृक्षारोपण के इस उत्सव में अपना योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दैरान उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रथम कान्त अपर जनपद न्यायाधीश, ज्ञान प्रकाश तिवारी अपर जनपद न्यायाधीश, शैलेश पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व न्यायिक अधिकारीगण, वन अधिकारी बलिया एवं दीवानी न्यायालय बलिया के समस्त कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहें।
Tags:


Related Posts
Post Comments
Latest News
12 Jul 2025 08:23:01
मेषव्यावसायिक सफलता। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा।...
Comments