बलिया में एक और सहायक अध्यापक ने असमय छोड़ी दुनिया, कम्पोजिट विद्यालय में थी तैनाती




Ballia News : शिक्षा क्षेत्र मनिपर के कंपोजिट विद्यालय हथौज पर तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार का निधन शनिवार को उपचार के दौरान वाराणसी में हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दर्जनों शिक्षक व शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच गये।
2004 बैच के अध्यापक मनोज कुमार मूलरूप से चेतनकिशोर (सिकंदरपुर) के निवासी थे। इधर, कुछ दिनों से वे लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक हुए हादसे से परिवार में करुण-क्रंदन व कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, शिक्षक के असामयिक निधन पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने गहरी संवेदना व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से सम्पूर्ण शिक्षा जगत स्तब्ध है। मनोज कुमार काफी मिलनसार व व्यवहार कुशल थे। जिला महामंत्री धीरज राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह व संरक्षक अरुण कुमार सिंह सहित नित्यानंद पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र नरायन सिंह सहित मंत्री अजीत यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रवीण दुबे, अनुज कुमार, श्याम वर्मा, विवेकानंद तिवारी, अब्दुलस्लाम, प्रेम जी गुप्ता, लालबहादुर वर्मा, संजय पासवान, अनिल सिंह, सूर्यप्रकाश वर्मा, अतुल तिवारी, मनीष मिश्र, जितेन्द्र यादव, सुनील यादव, अमित शर्मा, अरविन्द श्रीरश्मि, कमलेश यादव, निर्भय नरायन सिंह, ओंकारनाथ पाण्डेय, सुरेश वर्मा, सुनील गुप्ता, अवधेश सिंह, परशुराम यादव मौजूद रहे।


Comments