सोनम के बॉयफ्रेंड को लेकर एक और खुलासा : राजा के लिए राज ही लाया था कफन, बेवफा ले रही थी पल-पल की अपडेट

सोनम के बॉयफ्रेंड को लेकर एक और खुलासा : राजा के लिए राज ही लाया था कफन, बेवफा ले रही थी पल-पल की अपडेट

Sonam Raj Kushwah CCTV Viral News : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और चार अन्य पर लगा है। शिलांग पुलिस का दावा है कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ जीवन बिताने के लिए पति की हत्या की साजिश रची थी। मामले में सोनम और राज सहित पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस केस की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है, जो काफी हैरान करने वाला है।

सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह को भी दो बार पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब उन्हें भी 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि तीन आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। केस की जांच पड़ताल के लिए शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में भी रुकी है। पुलिस की पड़ताल में फिर से एक बड़ा खुलासा हुआ है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति की हत्या कराने के बाद सोनम की उसके परिजनों की एक-एक गतिविधि पर नजर थी। राज कुशवाह उसे पल पल की जानकारी दे रहा था। यहां तक कि जब राजा की अर्थी घर आई तो उसके मां-पिता का करुण क्रंदन भी उसने सोनम को मोबाइल पर सुनाया। 

29 साल के राजा रघुवंशी की सोनम संग 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। दंपती 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए, लेकिन 23 मई को दोनों गायब हो गए। 2 जून को फिर राजा की लाश गहरी खाई से मिली। 9 जून को शिलांग पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। सोनम और राज सहित हत्याकांड के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल लिया है, लेकिन हत्या का असली मोटिव जानने के लिए पुलिस का इन्वेस्टिगेशन जारी है। 

यह भी पढ़े झुके बलिया सीएमओ, मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ का धरना समाप्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर आ गई और यहीं रहकर राज कुशवाह से राजा रघुवंशी के परिजनों की गतिविधियों की जानकारियां लेने लगी। बॉयफ्रेंड राज मोबाइल पर सोनम को सभी अपडेट देता रहा। राज कुशवाह ने राजा का शव आने पर घर में मां पिता का विलाप भी सोनम को मोबाइल पर सुनाया। राजा रघुवंशी का शव शिलांग से 4 जून को इंदौर लाया गया था। तब राज कुशवाह का भेद नहीं खुला था। राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के लिए उसने ही कफन, फूल आदि की व्यवस्था की थी।

यह भी पढ़े Ballia में तीन बेजुबानों के लिए काल बना एचटी तार

एक ओर वह राजा के परिजनों का ढाढस बंधा रहा था, दूसरी ओर सोनम को मोबाइल पर कॉल कर उनकी हर गतिविधि के बारे में बता रहा था। अंतिम संस्कार के समय का उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने भी इस बात की तस्दीक की कि अंतिम संस्कार के लिए राज ही कफन लाया था। उनका कहना है कि मैंने उसे हाथ में कफन लिए देखा था। वह कफन हाथ में रखे मेरे पीछे खड़ा था, तब मैं नहीं जानता था कि यही मेरे बेटे का कातिल है।

अशोक रघुवंशी के अनुसार राज ने अंतिम संस्कार के समय भी सोनम को मोबाइल किया था। वह उसे पल पल की जानकारी दे रहा था। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी राज कुशवाह की उस दिन की गतिविधियां बताई। कहा है कि कफन का सफेद कपड़ा उसके हाथ में रखा था। बाद में मैंने वीडियो देखा तो उसे पहचान लिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला