बलिया-बक्सर बार्डर पर भीषण हादसा : वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी स्कार्पियो, चार युवक थे सवार

बलिया-बक्सर बार्डर पर भीषण हादसा : वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी स्कार्पियो, चार युवक थे सवार

बलिया : यूपी-बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बक्सर भरौली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक स्कार्पियो गंगा नदी में गिर गई, जिसमें चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पहुंची ने गंगा नदी में गिरी कार को काफी प्रयास के बाद शुक्रवार की देर रात क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। राजपुताना लिखी BR 44 P 7323 नंबर वाली काले रंग की स्कॉर्पियो से एक शव बरामद हुआ है, जिसक  नाम सावन कुमार सिंह बताया जा रहा है। स्कार्पियो सवार अन्य तीन की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो पर बिहार प्रान्त के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लहपुर गांव के रहने वाले चार युवक सवार थे। शुक्रवार की रात सभी युवक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भरौली की तरफ से पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुए बक्सर जा रहे थे, तभी इनकी तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। इसकी जानकारी मिलते ही यूपी और बिहार दोनों तरफ के प्रशासन पहुंच गया। क्रेन की मदद से गंगा नदी से स्कॉर्पियो को प्रशासन द्वारा देर रात निकाला गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया एसपी का बड़ा एक्शन : पैदल हुए थानाध्यक्ष, दरोगा-सिपाही सस्पेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला