30 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

30 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला फल दे रहा है। आपको बिजनेस में कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना होगा। आपको आज तकनीकी समस्या का सामना करना होगा। आपके खर्च में आज वृद्धि होगी। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आपकी संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको कमाई को कोई अच्छा मौका मिलेगा। आपके पिता से भी आपको फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना बेहतर रहेगा।

वृषभ 
आज का दिन लाभदायक होगा। सेहत के मामले में आज आप सामान्य स्थिति का लाभ ले पाएंगे। आपको आज नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलने से खुशी होगी आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपका कोई सरकारी काम फंसा है तो आज पूरा करने का प्रयास करें आपको सफलता मिल सकती है। भौतिक सुख साधन भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपको आज किसी दोस्त से भी सहयोग मिल सकता है। जो लोग घर या मकान बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। लेकिन सलाह है कि जोखिम वाले काम से बचें।

मिथुन  
आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहने वाला है। आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपको अधिक सजग होकर काम करना होगा। प्रबंधन क्षमता और लगनशीलता का भी आपको फायदा मिलेगा। कोई अटका काम पूरा हो जाने से आपको खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता होगी। भाई बहनों की मदद करनी होगी। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी।

यह भी पढ़े 14 November Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क 
आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। आपको अचानक से कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको थकान और तनाव हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातको को आज धैर्य से काम करना होगा क्योंकि अधिकारीगण आपके किसी काम और व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा और उधार लेनदेन से बचना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो धोखा मिल सकता है। घर परिवार में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा और लव लाइफ के मामले में आज भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज किसी दूसरे की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में डीएम, बलिया के इस पुल से ट्रकों के अवैध परिवहन पर सख्ती

सिंह 
आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ नई योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और कार्यस्थल पर आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सभी को साथ लेकर चलने के आपके प्रयास सफल रहेंगे और जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से सुलह कराने के लिए मां को ले जा सकते हैं।

कन्या
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन और सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार में चल रही समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने जाहिर न करें, अन्यथा वह इसका फायदा उठा सकता है। आपके सितारे कहते हेैं कि आपको आज घर के बड़ों से विचार करके कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहिए। लव लाइफ में आज प्रेमी से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कोई बड़ी चाहत भी आपकी आज पूरी होगी। और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा।

तुला 
आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा। कहीं से आपको फंसा हुआ धन मिलेगा। लेकिन आपको आज वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। आपको आज तकनीकी कार्यो में सफलता मिलने का भी योग बना हुआ है। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक 
आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी सगे संबंधी को सफलता मिलने की खुशी होगी। विवाह संबंधी बात चल रही है तो आज बात पक्की होने की संभावना प्रबल है। आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। साहिक फैसले से आपको फायदा हो सकता है। लेकिन आपको आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता होगी।

धनु 
आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और आपको अपनी कार्यकुशलता का लाभ भी मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आप आज वाणी और व्यवहारकुशलता से लाभ पाएंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा। आप आज पूर्व अनुभव का भी लाभ ले पाएंगे।

मकर 
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों और सामाजिक कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी। सितारे कहते हैं कि आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए, अन्यथा आपका बजट प्रभावित हो सकता है। सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस के किसी काम से आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कुंभ 
आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आपको आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप सरकारी क्षेत्र के काम में आज सफलता पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क से भी आपको आज फायदा होगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।

मीन 
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रख पाएंग। कार्यस्थल पर आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिन्हें आप अपने वरिष्ठों की मदद से दूर करने में सक्षम होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनकी मदद से आपको फायदा हो सकता है। आप अपनी सकारात्मक सोच का अच्छा फायदा उठाएंगे। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो पाएगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन