साहब ! मैं जिन्दा हूं, बलिया DM के जनता दर्शन में पहुंची अभिलेखों में मृत शारदा देवी

साहब ! मैं जिन्दा हूं, बलिया DM के जनता दर्शन में पहुंची अभिलेखों में मृत शारदा देवी

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की शिकायतों को सुनकर जूम के माध्यम से जुड़े हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में श्रीमती शारदा देवी पत्नी प्रेमनाथ सिंह (निवासी : बसंतपुर, तहसील बैरिया) पहुंची और प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि 'मैं प्रत्यक्ष जिन्दा हूं, परंतु राजस्व अभिलेखों में मार दिया गया है।

मुझे मृतक दिखाकर बड़े पिताजी के पुत्रों ने वसीयत को बदलवाकर, राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।' शारदा देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि वे अपने पिता स्व. राजा राम सिंह की एक मात्र संतान है। पिताजी की मृत्यु के बाद उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ था, किंतु वर्ष 2023 में उनको मृतक दिखाकर, उनके बड़े पिताजी के पुत्रों ने अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया है।जिलाधिकारी ने जीवित को मृतक दिखाकर वरासत कराए जाने का प्रकरण पाए जाने पर उप जिलाधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित कर 03 दिवस में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिया हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला