पिता के अंतिम संस्कार में कुछ यूं दिखी मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम विदाई

पिता के अंतिम संस्कार में कुछ यूं दिखी मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम विदाई

Mannara Chopra : ‘बिग बॉस 17’ फेम और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता रमन हांडा का निधन 16 जून को हो गया था। आज उनका मुंबई के ओशिवारा हिंदू संशान भूमि, जोगेश्वरी पश्चिम में अंतिम संस्कार किया गया। रमन हांडा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा चोपड़ा परिवार इकट्ठा हुआ था। पापा के जाने से मन्नारा बहुत ज्यादा दुख में हैं। उनके अंतिम संस्कार में वो इमोशनल होती नजर आईं। मन्नारा का इमोशनल होते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके मन्नारा को स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं। 

अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा और उनकी बहन मिताली पूरी तरह टूट चुकी थी। दोनों बहनों को पिता की अर्थी को एंबुलेंस से श्मशान तक लाते हुए देखा गया। मन्नारा अपने आंसू नहीं रोक पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। कई बार तो वे रोते-रोते बेहोश होने लगी, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मिताली भी गहरे सदमे में नजर आई और बार-बार अपने आंसू पोंछती दिखी।

बारिश के बीच भी दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए पिता की अंतिम यात्रा में साथ दिया। मन्नारा की मां कामिनी हांडा भी इस दौरान बेहद दुखी दिखाई दी। चोपड़ा परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से इस मौके पर शामिल नहीं हो सकी। अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिनमें मन्नारा और मिताली को अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए बेहद भावुक स्थिति में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े Ballia में अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

https://www.instagram.com/reel/DLCUXGtIGu6/?igsh=MXFzZDU3cmI5YWYw

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला