Video Viral : पेट्रोल पंप कर्मचारी पर महिला ने तानी रिवॉल्वर, बोली - इतनी गोली मारूंगी...




Viral Video : दबंगई की ख़बरें और वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। कई वीडियो जमकर वायरल भी होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में एक से बढ़कर एक दृश्य देखने को मिलते हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक महिला पेट्रोल पंप कर्मचारी के ऊपर रिवॉल्वर ताने हुए नजर आ रही है। महिला ने कर्मचारी को यहां तक कहा कि, "इतनी गोली मारूंगी कि, घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।" दरअसल, उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई में एक कार में CNG भरनी थी। सेल्समैन से कार सवारों को नीचे उतरने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1934478247708037165?t=1OOOtDhsRfOthr6Y2CJV5w&s=19
कर्मचारी की महिला के साथ आए लोगों से बहस हो ही रही थी, तभी महिला गई और रिवॉल्वर लेकर आई। इसके बाद उसने रिवोल्वरव सेल्समैन के सीने पर तान दी। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लोगों द्वारा बीचबचाव किए जाने के बाद महिला शांत हुई। पुलिस ने महिला अरीबा खां, हुस्नबानो, एहसान खां पर FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला द्वारा दिखाई गई रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है।


Comments