चाइनिज मांझे से कटकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

चाइनिज मांझे से कटकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

जौनपुर : चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। वह बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, तभी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। उसे निकालने के चक्कर में बाइक बेकाबू हो गई और वह मुंह के बल गिर पड़े। मांझा उनके गले को चीरता चला गया। गर्दन आधे से ज्यादा कटकर लटक गई। शिक्षक काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

गुरुवार की 40 वर्षीय संदीप तिवारी (निवासी : उमरपुर हरिबंधनपुर, नगर कोतवाली) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे।घरवालों के मुताबिक, संदीप की सात साल की बेटी मन्नत सेंट पैट्रिक स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ती है। वह गुरुवार की सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। लौटते वक्त आजमगढ़-जौनपुर रोड पर शास्त्री पुल के पास चाइनीज मांझा उनके गले में लिपट गया। बताया जा रहा है कि मांझा निकालने के लिए उन्होंने ब्रेक मारी, लेकिन बाइक बेकाबू हो गई। वह सड़क पर गिर पड़े और मांझा उनके गले को चीर गया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगे।

राहगीर मदद के लिए दौड़े। कुछ लोगों ने गले में रुमाल बांधकर खून रोकने की कोशिश की, लेकिन खून बहता रहा। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने टांके लगाने की कोशिश की, लेकिन लगातार ब्लीडिंग के कारण संदीप की हालत बिगड़ती चली गई। सुबह 9.30 बजे उनकी मौत हो गई। इस घटना से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह