10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस

10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत मऊ-
पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट खण्ड के मध्य में पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग हेतु प्री-नानइंटरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण कुछ अतिरिक्त गाड़ियों का नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन

-कोलकाता से 10, 14, एवं 17 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ-इन्दारा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-इन्दारा-बेलथरा रोड के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी मऊ नहीं जायेगी।

यह भी पढ़े 28 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
-मऊ से 12 एवं 16 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 22539 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ के स्थान पर औडिहार से चलाई जायेगी। शार्ट ओरिजिनेशन के फलस्वरूप यह गाड़ी मऊ एवं दुल्लहपुर स्टेशनों पर नहीं जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 10, 13 एवं 17 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 22540 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस मऊ के स्थान पर औडिहार में यात्रा समाप्त करेगी। शार्ट टर्मिनेशन के फलस्वरूप यह गाड़ी मऊ एवं दुल्लहपुर स्टेशनों पर नहीं जायेगी।
-दादर से 14 एवं 16 दिसम्बर,2025 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी पूर्व में सूचित गाजीपुर सिटी के स्थान पर औड़िहार में यात्रा समाप्त करेगी।
-गोरखपुर से 16 एवं 18 दिसम्बर,2025 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी पूर्व में सूचित गाजीपुर सिटी के स्थान पर औड़िहार से चलाई जायेगी।

यह भी पढ़े Ballia Education : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में दिखी 'सृजन शक्ति' की अद्भुत छटा, कुलपति ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज