सगाई से एक दिन पहले प्रेमी संग फंदे पर लटकी युवती, दुपट्टे से लटके मिले दोनों के शव

सगाई से एक दिन पहले प्रेमी संग फंदे पर लटकी युवती, दुपट्टे से लटके मिले दोनों के शव

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सगाई से एक दिन पहले लड़की ने प्रेमी के साथ जान दे दी। रविवार सुबह दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। लड़की की सोमवार (1st Desember) को सगाई होनी थी। रिश्तेदार घर पहुंच चुके थे। दोनों के सुसाइड का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही जाति के थे। लंबे समय से अफेयर था। शादी करना चाहते थे। लेकिन, परिवार को इसका पता नहीं था। दोनों के घरों के बीच 50-70 मीटर की दूरी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर का है। आशु पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। मौत से 12 घंटे पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक गाने की रील शेयर की। इसमें चिता में प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ लेटे दिखाया गया था। .

परिवार का कहना है कि दोनों रात को चुपके से कब निकल आए, किसी को पता ही नहीं चला। रविवार सुबह खेत के पास दोनों का शव लटक  मिला। देखे। दोनों के घरवाले रोते-बिलखते पहुंचे। परिवार वालों ने शवों को नीचे उतारा और अपने-अपने घर लेकर चले गए।

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

जमालुद्दीनपुर गांव के रहने वाले रवि कुमार किसान हैं। उनके 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। दूसरा बेटा आशु (21) परिवार के साथ रहता था। आशु ने इस बार पुलिस भर्ती में SI का फॉर्म डाला था। वह तैयारी कर रहा था। वहीं, इसी गांव के रहने वाले रामवीर भी खेती करते हैं। उनकी बेटी शिवानी (19) और आशु दोनों के बीच अफेयर था। 15 दिन पहले शिवानी के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी।

यह भी पढ़े शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं

सोमवार को गोदभराई थी। परिवार ने बताया कि शनिवार रात पूरा परिवार सो गया। दोनों कब निकले, किसी को बात नहीं चला। माना जा रहा है कि आशु ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। दोनों ने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में मुलाकात की। वहीं, एक शहतूत के पेड़ पर शिवानी के दुपट्टे से दोनों ने फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया