बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत

बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरासाटर गांव के भुआरी मोड़ के पास मंगलवार को बाइकों की टक्कर में पूर्व विधायक के पुत्र की मौत हो गयी। वहीं, एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के गांव-घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर आफगां निवासी और पूर्व विधायक स्व. रफीउल्लाह के पुत्र इसरार अहमद उर्फ गुड्डु (52) किसी काम से बिल्थरारोड कस्बा में गये थे। दोपहर बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। फरासाटर गांव के भुआरी मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में इसरार के अलावा दूसरी बाइक पर सवार गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर निवासी रितिक राय (30) घायल हो गये।

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर मिलने के बाद पहुंचे परिजन इसरार को वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी। हेलमेट पहने रितिक को हल्की चोंटे आयी, लिहाजा चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दिया। ग्रामीणों की मानें तो मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। उनके बेटे की शादी नौ दिनों बाद ही होने वाली थी। वह गांव पर ही खेती कराते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्री है। 

यह भी पढ़े Murder In Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज