बलिया में ट्रक बना काल : बाइक सवार सवार भांजे की दर्दनाक मौत, मामी रेफर

बलिया में ट्रक बना काल : बाइक सवार सवार भांजे की दर्दनाक मौत, मामी रेफर

बलिया : बांसडीह रोड-सहतवार मार्ग पर स्थित बघांव गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार भांजे की मौत हो गई, जबकि मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया। इस हादसे से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बा वार्ड नंबर चार निवासी दिव्या पांडेय (40) रसड़ा के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। वह शुक्रवार को अपने भांजे आदित्य मिश्र (21) निवासी कोटवां थाना मनियर के साथ बाइक से बलिया आ रही थीं। मामी-भांजा अभी बघांव गांव के पास पहुंचे थे, तभी सहतवार की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक आदित्य और दिव्या दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पहुंचे सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिव्या को गंभीरावस्था में वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृत युवक और घायल दिव्या के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह