बलिया में निर्भय नारायण सिंह की बड़ी पहल : 13 को स्वास्थ्य शिविर और 14 को कम्बल वितरण, जरूर लें लाभ

बलिया में निर्भय नारायण सिंह की बड़ी पहल : 13 को स्वास्थ्य शिविर और 14 को कम्बल वितरण, जरूर लें लाभ

बलिया : गंगा पार स्थित बैरिया तहसील क्षेत्र की नौरंगा ग्राम पंचायत में 13 दिसम्बर को स्वास्थ्य शिविर तथा 14 दिसम्बर को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। फेंकू बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चक्की, नौरंगा और भुवालछपरा के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इस दिशा में 'टीम निर्भय' प्रचार-प्रसार में जुटी है।

गौरतलब हो कि निर्भय नारायण सिंह (आईआरटीएस) समाज सेवा में हमेशा तन्मयता से जुटे रहते है। इसी क्रम में 13 दिसम्बर को नौरंगा के लोगों के स्वास्थ्य संवर्द्धन के साथ-साथ कटान प्रभावित परिवारों को ठंड के मौसम में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और दवाओं का वितरण किया जाएगा। टीम निर्भय ने नौरंगा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों से अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त, 14 दिसंबर को कटान पीड़ित परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज