फेफना खेल महोत्सव : क्लस्टर चार का आगाज, कबड्डी में इंदरपुर और आरके मिशन स्कूल ने मारी बाजी 

फेफना खेल महोत्सव : क्लस्टर चार का आगाज, कबड्डी में इंदरपुर और आरके मिशन स्कूल ने मारी बाजी 

बलिया : भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 'फेफना खेल महोत्सव' के क्लस्टर चार की खेल प्रतियोगिता का गौरी भईया स्टेडियम सागरपाली में दमदार आगाज हुआ। रविवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खेल महोत्सव का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान एथलेटिक्स व कबड्डी की जूनियर व सीनियर बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को क्रिकेट, फुटबाल व वालीबाल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

रविवार को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मृत्युंजय यादव, ऋषिकेश यादव व हर्षित पटेल 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सम्राट यादव, संदीप ठाकुर व राहुल यादव 100 मीटर जूनियर बालिका में खुशी पटेल, आश्मीन निशा व विभा कुमारी 100 मीटर सीनियर बालिका जया यादव, सोनाली यादव व वंदना यादव 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में सुमन यादव, अंजली कुमारी व कृति यादव 200 मीटर जूनियर बालिका में जया उपाध्याय, राशि पटेल व आसमीन निशा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य  पदक पर कब्जा जमाया। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज बनरही ने राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज इंदरपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

वहीं सीनियर कबड्डी बालक वर्ग में आर के मिशन स्कूल सागरपाली ने रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज एवं जूनियर बालक कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय इंदरपुर नई बस्ती ने आर के मिशन स्कूल सागरपाली को फाइनल में मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। निर्णायक की भूमिका अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद खुर्शीद, शिवदयाल यादव, अजीत सिंह, जनार्दन सिंह, चंद्रकांत राय आदि ने निभाई। इस दौरान मनोज सिंह, अमरजीत सिंह, आर्केश दुबे, विक्की सिंह, टुनटुन उपाध्याय, रूपक सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, मुन्ना तिवारी, बैजनाथ सिंह, विनय राय, मनोज पांडे, सरदार मोहम्मद अफजल, वीरेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, राहुल राय, गोलू गिरी, अखिलेश चौहान, बेचू सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषरचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। संतान...
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े