बलिया : कुंए में गिरे दो सांड, ईश्वर ने ऐसे बचाई जान... प्रधान ने दो जांबाजों को किया सम्मानित

बलिया : कुंए में गिरे दो सांड, ईश्वर ने ऐसे बचाई जान... प्रधान ने दो जांबाजों को किया सम्मानित

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौता में एनएच 31 से उत्तर सड़क के पास वर्षों पुराना एक कुआं है, जिसमें मंगलवार की देर रात दो सांड आपस में लड़ते हुए गिर गए। आस-पास के दुकानदारों को भी पता नहीं चला कि कोई कुआं में गिरा है। यह महज संयोग ही था कि एक अनजान व्यक्ति उस कुएं की तरफ बढ़ गया और उसे कोई आवाज सुनाई दी।

Ballia News

कुएं में झांककर देखा तो दो सांड गिरे हैं। उसने लोगों को आवाज दी।देखते ही देखते सैकड़ों को भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि भरसौता मनीष सिंह ने घटना से थानाध्यक्ष हल्दी को अवगत कराया। दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से हाइड्रा मंगवाया। दो जाबाज लड़के हाइड्रा के साथ कुएं में उतरे और दोनों सांड को बारी बारी से बाहर निकाला। दोनों सांड सही सलामत और जीवित थे।

यह भी पढ़े Ballia News: अचानक हुआ तेज विस्फोट और गोल-गोल घूमने लगी गौ माता

यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया है कि रात भर कुएं में रहने के बाद भी दो बेजुबानों का जिन्दा होना, सिर्फ ईश्वरीय कृपा ही है। इस सराहनीय कार्य में पवन उपाध्याय व भोला यादव के साथ साथ गोरक्षक अध्यक्ष कृष्णा सिंह, प्रधान मुड़ाडीह  संतोष पासवान, संतोष सिंह, अजमुद्दीन, भिखारी सिंह गोलू, रिंकू सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं, कुएं में उतरने वाले दोनों लड़के अक्षय लाल ततवा व कृष्णा यादव को प्रधान प्रतिनिधि भरसौता मनीष सिंह ने 1100-1100 रुपए से पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़े बलिया में टीम सामवेद ने किया पौधरोपण, दिया यह संदेश

आतीश उपाध्याय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला