चलती बाइक पर 'इश्कबाजी' का Video Viral, ट्रैफिक पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

चलती बाइक पर 'इश्कबाजी' का Video Viral, ट्रैफिक पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Noida Couple Romance Video : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कपल को चलती बाइक पर सरेआम रोमांस करना भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹53,500 का भारी भरकम चालान काट दिया है। इतना अधिक चालान काटने के चलते यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। ट्रेफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए यह साफ कर दिया है कि, नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह का एक्शन लिया जाएगा। चालान कटने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर कपल के मजे भी ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़े एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे

 

दरअसल, इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक लड़का बाइक चला रहा है लेकिन एक लड़की उसे आगे से गले लगाकर बैठी है। सड़क पर इस कपल द्वारा की जा रही इश्कबाजी का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत 53500 रुपए का चालान काट दिया है। चालान की कॉपी भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में लड़का और लड़की कौन थे? यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस की यह सख्ती और भारीभरकम चालान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला