बलिया में कार्यशाला : 9 से 21 जून तक भाजपा चलायेगी संकल्प से सिद्धि अभियान




बलिया : भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सरकार के संकल्प से सिद्धि अभियान पर चर्चा हुई। कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों ने कार्यशाला में सभी से अभियान सफल बनाने की अपील की।
मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता घर घर तक लोगों के बीच जाएगें। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बन रहा है। संचालन आलोक शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक आलोक शुक्ला, सह संयोजक, कृष्णा पाण्डेय एवं अशोक यादव, बच्चा सिंह, विजय बहादुर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष शुभ नारायण सुरेन्द्र सिंह, छटू राम, राम जी सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डम्पू, प्रदीप सिंह, सुजीत सिंह परमार, डा. अंजनी पाण्डेय, नितेश मिश्र, जय प्रकाश जायसवाल, कौशल सिंह, सोनी तिवारी, प्रीति पाण्डेय, अश्वनी सिंह लिटिल, संतोष पाण्डेय, उदय पासवान, वशिष्ठ पाण्डेय, अभिजीत तिवारी, डा. अंजनी पाण्डेय, उदय पासवान, चन्दन साह, योगेश सिंह, अवनीश शुक्ला, आलोक सिंह मोनू, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, दिव्यंत सिंह, दुर्गेश राय, अनुभव सिंह आदि उपस्थित रहे।


Comments