बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक
On




बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला 25 मई 2025 का है। एक महिला ने सहतवार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही प्रेम कुमार राम उर्फ आनंद राम बहला-फुसलाकर ले गया है।
आरोपी बरियारपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र 26 वर्ष है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। 2 जून को उप-निरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने बरियारपुर गांव से आरोपी को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विधिक कार्यवाही के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:


Related Posts
Post Comments
Latest News
04 Jun 2025 08:59:48
बैरिया, बलिया : मुरलीछपरा ब्लाक की ग्राम पंचायत सोनबरसा के मजरा भगवानपुर तथा रामनगर निवासी पवन कुमार यादव व कौशल...
Comments