दोस्त की शादी से लौटते समय पेड़ से टकराई बाइक, बलिया के युवक की मौत
On



संतकबीर नगर : जिले के खलीलाबाद में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गया। मृतक बलिया जिले का निवासी है, जो खलीलाबाद में ही काम करता था। वह दोस्त की शादी में शामिल होकर खलीलाबाद लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। उधर, इसकी सूचना मिलते ही युवक के गांव और घर-परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी निशा, मां जिन्हींया देवी और भाई कन्हैया चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी (नोनियापुरा) गांव निवासी अर्जुन चौहान (28) संतकबीर नगर के खलीलाबाद में नौकरी करता था। सोमवार को वह अपने दोस्त की शादी में गोरखपुर गया था, जहां से वह मंगलवार की सुबह 4 बजे खलीलाबाद वापस लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अर्जुन की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
30 Jul 2025 20:36:35
बलिया : टीडी कालेज बलिया तथा मर्यादा पुरूषोत्तम महाविद्यालय रतनपुरा (मऊ) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह की 11वीं पुण्यतिथि...
Comments