GRP बलिया को मिली बड़ी सफलता, साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस से 1 करोड़ 80 लाख रुपए बरामद

GRP बलिया को मिली बड़ी सफलता, साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस से 1 करोड़ 80 लाख रुपए बरामद

Ballia News : जीआरपी बलिया को बड़ी सफलता मिली है।थानाध्यक्ष विवेकानन्द के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस से एक करोड़ 80 लाख रुपए बरामद किया है।मंगलवार को रेलवे स्टेशन बलिया पर साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस के ए-2 कोच सीट नम्बर-44 पर यात्रा कर रहा एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में स्लेटी कलर के दो ट्राली बैग लेकर बैठा था।

पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश चौधरी पुत्र आनन्द बिहारी चौधरी (निवासी मरहियां जिला सारण बिहार) बताया। उसके पास से स्लेटी कलर के दो ट्राली बैग में रुपयों की गड्डी भरी मिली। ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि इसमें एक करोड़ 80 लाख रुपए नगद है, जिसे हम झांसी से छपरा तक लेकर जा रहे थे। 

रुपए के बारे में कागजात मांगे गए तो उसने न तो कोई कागजात प्रस्तुत किया, न ही सन्तोषजनक जवाब दिया। इसके बाद जीआरपी उसे जीआरपी थाने लाई। उच्चाधिकारियों को सूचित किया। बरामद रुपए के बारे में आवश्यक कार्रवाई के लिए आयकर उपनिदेशक (जांच), यूनिट-2 वाराणसी को अवगत कराया गया। बरामद करने वाली टीम में जीआरपी बलिया थानाध्यक्ष विवेकानन्द, हेड कां. का अरविन्द यादव, मोहसिन खान, कां. शिवकुमार तिवारी व रामरक्षा यादव आदि रहे।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार