7 जून 2025 का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal

7 जून 2025 का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal

मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। घर में पुराना धन मिलने की संभावना है, इसलिए धन को संभाल कर रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें।

वृषभ 
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना दिख रही है। करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। किसी पर भरोसा करने से बचें।

मिथुन 
आज आप लड़ाई-झगड़े से बचें और आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें। प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा बिजनेस पर्पज से होने की संभावना है।

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

कर्क 
आपकी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा दूर की हो सकती है। नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। दिन काफी खुशनुमा बीत सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

सिंह 
आय के साधन बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान से समझौता करने से बचें।

कन्या 
भाई-बहन से अनबन हो सकती है। इस दौरान किसी को कुछ कहने से बचें नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। उन्नति के रास्ते बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी।

तुला 
वाणी का प्रयोग गंभीरता से करने पर आपके संबंधों में मजबूती आएगी। किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिन अच्छा गुजरेगा।

वृश्चिक 
आज सुबह से ही आप किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चोट से बचने का प्रयास करें। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश में भी लाभ की भरपूर संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें।

धनु 
जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन कोई असर नहीं पड़ेगा।

मकर 
धन की स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही है। टेंशन दूर होगी। धन लाभ के लिए प्रयास सफल होंगे। शत्रुओं से निपटने के लिए आपको कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

कुंभ 
आज आपको भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में लाभ का योग है। विवाद से दूरी बनाएं, शाम का समय काफी खुशनुमा बीतेगा।

मीन 
अगर आपके काम काफी समय से रुके हुए थे, तो वह काम पूरे होने का समय है। सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। करियर के क्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी। परिवार के साथ समय बिताएं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली