बलिया पुलिस का आपरेशन मुस्कान : मुस्कुराया बांसडीह का यह परिवार




बलिया : बांसडीह थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत 02 गुमशुदा बालिकाओं को मात्र 08 घण्टे के अन्दर तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। क्षेत्र पोखरा वार्ड नं 1 कस्बा बांसडीह बलिया में 02 नाबालिक बालिका, जो अपने घर से घूमते फिरते हुए भटक गई थी। उनकी गुमशुदा होने की सूचना पर बांसडीह पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया।
पुलिस ने जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ-साथ प्रत्येक थाने पर बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप (जिसमें संभ्रान्त नागरिकों को जोड़ा गया है) तथा सोशल मीडिया, सीसीटीवी कैमरों की मदद लेते हुए व्यापक स्तर पर फोटो का प्रचार प्रसार करते हुए मात्र 08 घण्टे के अन्दर उक्त बालिकाओं को सकुशल ढूंढ लिया गया जो ग्राम देवडीह में मिली। दोनों बालिकाओं को उनके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। बासंडीह पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए ढूढने में सफलता हासिल होने पर समस्त क्षेत्रवासी बांसडीह द्वारा पुलिस की सराहना की जा रही है।
रोहित सिंह मिथिलेश


Comments