बलिया में 6 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म



हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में छः वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
घटना शुक्रवार की शाम करीब 08 बजे की है। 06 वर्षीय बच्चा किराना दुकान पर सामान लेने गया था, तभी दुकानदार द्वारा बच्चे को टाफी देकर दुकान के अंदर ले ही जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया।
बच्चा किसी तरह रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बच्चे की ने मां ने हल्दी थाना पहुंच पर सीताकुंड निवासी कौशल तिवारी के विरुद्ध तहरीर दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब ख़ाँ व आरक्षी अनुराग विश्वकर्मा रहे।
आतीश उपाध्याय

Related Posts
Post Comments



Comments