बलिया की बेटी राष्ट्रीय पदक विजेता पलक गुप्ता सम्मानित 

बलिया की बेटी राष्ट्रीय पदक विजेता पलक गुप्ता सम्मानित 

Ballia News : कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में चौथा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 12 जून से 15 जून 2025 तक उत्तराखंड के देहरादून में परेड ग्राउंड में किया गया था। इस प्रतियोगिता में बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के दो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पलक गुप्ता ने कैडेट 14 वर्ष -54 किलो वजन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता और अपने जिले तथा प्रदेश का नाम रौशन किया।

आहिल रजा को 9 वर्ष +35 किलो वजन वर्ग में पूल 2 के सेमीफाइनल राउंड में हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों को बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह गामा और सन बीम स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से अपने विद्यालय में सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव सिहान एल बी रावत ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जज रेफ्री की भूमिका निभाई और उन्हें कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा जी ने मोमेंट देकर सम्मानित किया।

अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ. कुंवर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पलक गुप्ता ने अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है। वह उन लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कार्यक्रम में पंकज सिंह विभागध्यक्ष शारीरिक शिक्षा, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, नीरज कुमार सिंह, पंकज, भगवान गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला