सुंदर थी बेटे की मंगेतर, ससुर ने बना ली अपनी दुल्हन, बोला- इस जन्म में नहीं छोड़ेंगे साथ...




UP News : कहा जाता है कि प्यार में कुछ गलत या सही नहीं होता, लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर से जो मामला सामने आया है वो रिश्तों पर से भरोसा उठाने के लिए काफी है। अलीगढ़ में सास का होने वाले दामाद से प्रेम प्रसंग और घर से भागने का मामला अभी ताजा ही था, तब तक रामपुर में ससुर का दिल अपनी होने वाली बहू पर आ गया। फिर क्या, सास-दामाद की तरह ससुर न सिर्फ बहू को लेकर भाग निकला, बल्कि दोनों ने शादी भी रचा ली। शादी कर नवविवाहित जोड़ा (55 साल का ससुर 19 साल की होने वाली बहू) घर लौटा तो हंगामा मच गया। ससुर ने कहा कि वो इस जन्म में अब अपनी नई दुल्हनियां का साथ नहीं छोड़ेगा। यह अनोखी शादी, पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
बेटे के लिए रिश्ता किया, खुद को हो गया प्यार
रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के एक गांव का यह मामला है। गांव में रहने वाले एक अधेड़ शख्स ने एक साल पहले अपने बेटे का रिश्ता अजीमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से तय कराया था। रिश्ता तय होने के कुछ ही समय बाद शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी। इस दौरान लड़के के पिता का लड़की के घर आना-जाना लगा रहा। धीरे-धीरे यह मेल-जोल प्यार में बदल गया। किसी को भनक भी नहीं लगी कि पिता अपने बेटे की मंगेतर को दिल दे बैठा है।
डॉक्टर को दिखाने के बहाने बहू को लेकर भागा ससुर
8 दिन पहले अधेड़ व्यक्ति कार लेकर अपनी होने वाली बहू के घर पहुंचा और लड़की के परिजनों से बोला कि वह उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहता है, क्योंकि वह बहुत कमजोर है। परिजन मान गए, लेकिन दोनों शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने संपर्क किया, तो ससुर ने कहा कि लड़की अस्पताल में भर्ती है। दो दिन तक कोई खबर नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने दोबारा पूछा, तो वह टाल-मटोल करने लगा।
निकाह कर घर लौटे तो मच गया बवाल
आठ दिन बाद ससुर अपने बेटे की मंगेतर से निकाह करके घर लौट आया। घर में बहू को पत्नी बना देखने के बाद हंगामा मच गया। बेटे और पिता के बीच हाथापाई हो गई। वहीं, नवविवाहिता और उसकी सास के बीच भी जमकर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों की जान लेने पर आमादा हो गए। मोहल्लेवालों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
बाद में गांव में पंचायत बैठी। बेटे और पत्नी ने उस व्यक्ति को गांव से निकाल देने की जिद की। आखिरकार वह अपनी नवविवाहिता पत्नी को लेकर वहां से चला गया। अब यह प्रेमी जोड़ा शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लड़की के परिवार वाले आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते चुप्पी साधे हुए हैं।


Comments