Flood In Ballia : बलिया में बन रही बाढ़ की स्थिति, गंगा और घाघरा बढ़ाव पर
On



Flood in Ballia : जिले में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। यहां न सिर्फ गंगा, बल्कि घाघरा नदी के जलस्तर में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक गुरुवार की सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर गायघाट गेज पर 51.39 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि बुधवार की शाम 4 बजे नदी का जलसर 50.41 मीटर रिकार्ड किया गया था। यानि नदी का जलस्तर 16 घंटे में लगभग एक मीटर बढ़ा है।
बक्सर गेज पर भी गंगा का जलस्तर बढ़ाव पर रिकार्ड किया गया।इसी तरह डीएसपी हेड पर गुरुवार की सुबह 8 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 61.10 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां भी बढ़ाव जारी है। हालाकि चांदपुर तथा माझी गेज पर अभी पानी नहीं पहुंचा है। उधर, टोंस नदी का भी पानी पिपराघाट गेज पर नहीं पहुंचा है।
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
13 Jul 2025 23:33:58
बैरिया, बलिया : सीजेएम बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने क्षेत्र के मिश्र गिरी के मठिया गांव निवासी जगदेवा...
Comments