Ballia में महायज्ञ : दिव्य प्रवचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, झूम उठे श्रद्धालु

Ballia में महायज्ञ : दिव्य प्रवचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, झूम उठे श्रद्धालु

बलिया : आचार्य दयाशंकर शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान लीला अवतार की कथा सुनने से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान ने बाल लीला करके सभी को संदेश दिया कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होगी, तब तब धर्म की रक्षा के लिए मैं पृथ्वी पर अवतार लूंगा। पृथ्वी पर धर्मराज की स्थापना करूंगा। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर सभी मानव का कल्याण किया।

शहर के मिश्र नेवरी, काशीपुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण सिंह शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन कर रहे थे। शास्त्री महाराज ने कहा कि कलियुग में भगवान की बाल लीलाओं की कथा जो सुनता है, उसे मुक्ति की प्राप्ति होती है। भगवान वेद व्यास ने 17 पुराणों की रचना किया, फिर भी उनके मन को संतोष नहीं मिला। नारद जी ने कहा कि आप भगवान की बाल लीला स्वरूप का वर्णन कीजिए, जिसमें समस्त चराचर जगत शामिल है, तभी आपके मन को संतोष मिलेगा और मन में आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी।

भगवान की इन बाल लीलाओं का जो भी दर्शन करता है, उसे भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। महायज्ञ में दिव्य प्रवचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने भगवान के बाल स्वरूप का दर्शन कराकर देवकी और वासुदेव को धन्य कर दिया। भगवान ने उनको दर्शन देकर उनको मोक्ष की प्राप्ति कराया। महायज्ञ में प्रतिदिन हवन-पूजन के साथ शतचंडी पाठ हो रहा है। श्रद्धालु भक्त मंडप की परिक्रमा कर रहें हैं।

यह भी पढ़े बलिया पुलिस को मिली सफलता, दो वारंटी गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रधान समेत तीन पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस बलिया में प्रधान समेत तीन पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
बैरिया, बलिया : सीजेएम बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने क्षेत्र के मिश्र गिरी के मठिया गांव निवासी जगदेवा...
60 किलोमीटर तक मौत से लड़कर बलिया पहुंची महिला
बलिया में 17, 18 व 19 जुलाई को लगेगा मेगा कैम्प, आप भी उठाएं लाभ
25 लड़कियो को प्रेमजाल में फंसाकर वसूली करने वाला फर्जी आर्मी अधिकारी गिरफ्तार
यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की शानदार पहल, डिब्बों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Ballia News : स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नई व्यवस्था, मरीजों को मिल रहा यह लाभ
बलिया पुलिस को मिली सफलता, दो वारंटी गिरफ्तार