27 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल




मेष
आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
वृषभ
घर-परिवार में वाद-विवाद से बचें। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। सूर्य देव को अर्घ्य दें।
मिथुन
आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु सफलता आपके पक्ष में रहेगी। व्यापार में लाभ और भाइयों का साथ मिलेगा। सफेद वस्त्र या वस्तु का दान करें।
कर्क
परिवार या स्वयं पर खर्च अधिक रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। बेरोजगारी से जूझ रहे जातकों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में कमजोरी रह सकती है। दुर्गा माता को लाल फूल चढ़ाएं।
सिंह
किसी से टकराव हो सकता है, संयम रखें। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ समय मनोरंजन में बीतेगा।
कन्या
आज महंगी चीजों का ध्यान रखें, गुम हो सकती हैं। बहस से बचें, मन पर नकारात्मक असर पड़ेगा। शनि को प्रसन्न करने के लिए काले वस्त्र या काली चीज़ का दान करें।
तुला
धार्मिक यात्रा का योग है। मन अध्यात्म की ओर रहेगा। अनावश्यक खर्चों और तनाव से बचें। अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें।
वृश्चिक
आज कोई पुराना विवाद उभर सकता है। खर्च अधिक रहेगा. स्वास्थ्य और लेन-देन में सतर्क रहें। व्यवसाय सामान्य गति से चलेगा।
धनु
व्यवसायिक यात्रा लाभ दे सकती है। सरकारी या कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं में निवेश से पहले सोच-विचार करें।
मकर
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर मौसम से संबंधित बीमारियों से। धन लाभ और आय में वृद्धि के संकेत हैं। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी हो सकता है।
कुंभ
दोस्तों से टकराव की संभावना है। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। संतान को लाभ होगा। नए अवसर मिल सकते हैं। शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन
बेरोजगारों के लिए समय अनुकूल है। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। यात्रा से लाभ मिलेगा, लेकिन सतर्क रहें। माता की सेवा करें और घर में मिठाई बांटें।


Comments