बलिया के इस पीड़ित परिवार का सपा अध्यक्ष ने पोछे आंसू, रामगोविन्द ने किया बड़ा ऐलान

बलिया के इस पीड़ित परिवार का सपा अध्यक्ष ने पोछे आंसू, रामगोविन्द ने किया बड़ा ऐलान

बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के हालपुर में 23 जून को सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत के बाद टूटे हुए साहनी परिवार की सुध समाजवादी पार्टी ने ली। परिवार की बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया। इस राशि का चेक शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने खुद अंजनी साहनी के घर जाकर सौंपा।

चेक प्रदान करने के उपरांत रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सत्ता में हों या न हों, जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने बलिया जनपद में अब तक दर्जनों जरूरतमंद परिवारों की पार्टी फंड से मदद की है। यही सोच अखिलेश यादव को अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है। आज पूरा देश उनसे उम्मीद लगाए बैठा है।

कहा कि साहनी परिवार के साथ पार्टी और वे स्वयं हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। आश्वासन दिया कि इस हादसे के बाद जिन ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है उनकी लड़ाई भी मैं मुकदमा खत्म होने तक लडूंगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू, अशोक यादव, हरिमोहन सिंह, श्रीप्रकाश, रामजी यादव, अनिल यादव, एजाज अहमद, रामदेव यादव व यशराम सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़े Ballia में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह, 22 गुरुजन सम्मानित

मानवीय संवेदना का उदाहरण बनी समाजवादी पार्टी

यह भी पढ़े Ballia News : जनपद न्यायाधीश ने नन्दन वन एवं सेशन हाउस में किया वृक्षारोपण

सड़क हादसे के बाद पीड़ित परिवार की सुध शासन-प्रशासन ने तो नहीं ली, लेकिन अखिलेश यादव के इस सहयोग ने क्षेत्र में मानवीय संवेदना का संदेश दिया है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने दुख की घड़ी में साथ देकर दिल जीत लिया। मौजूद लोग और अंजनी साहनी का परिवार इस सहयोग के लिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

12 July ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 July ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषव्यावसायिक सफलता। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा।...
Ballia Education : राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा सत्र से शुरू होगी विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज युवक
बलिया में यह बात सुनते ही टूटी महिला की सांस, मचा कोहराम
बलिया में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 42 हजार की लूट, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया के इस पीड़ित परिवार का सपा अध्यक्ष ने पोछे आंसू, रामगोविन्द ने किया बड़ा ऐलान
साप्ताहिक परेड : सलामी के बाद बलिया एसपी ने जेटीसी आरक्षियों संग लगाई दौड़, दिए तमाम टिप्स