बलिया में AAP को झटका, दर्जनों समर्थकों के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सपा में शामिल

बलिया में AAP को झटका, दर्जनों समर्थकों के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सपा में शामिल

बलिया : आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी और सांसद रामाशंकर राजभर की मौजूदगी में सुशांत राज भारत पार्टी की सदस्यता ली। सुशांत राज भारत राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे अन्ना आंदोलन के वक्त से ही राजनीति से जुड़े हैं। आम आदमी पार्टी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सम्भाल चुके सुशांत राज ने भाजपा सरकार की विफलताओं और सपा की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी बदलने का निर्णय लिया।

सुशांत राज भारत सपा में अकेले नहीं, बल्कि अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इनमें राजकुमार मौर्य, मुकेश सोनी, अविनाश वर्मा, दुर्गेश यादव, बिहारी लाल यादव, मनन सोनी, अजीत तिवारी, आशुतोष पाठक, उधारी राजभर, दीपचंद, राजकुमार यादव और सत्यम पाठक शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुशांत ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश को विकास की राह पर केवल अखिलेश यादव ही ले जा सकते हैं। इसी विश्वास के साथ हमने सपा का दामन थामा है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा सत्र से शुरू होगी विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई Ballia Education : राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा सत्र से शुरू होगी विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई
बैरिया, बलिया : राजकीय महाविद्यालय बैरिया (सोनबरसा) में इसी शिक्षा सत्र (2025/26) से विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय की पढ़ाई...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज युवक
बलिया में यह बात सुनते ही टूटी महिला की सांस, मचा कोहराम
बलिया में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 42 हजार की लूट, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया के इस पीड़ित परिवार का सपा अध्यक्ष ने पोछे आंसू, रामगोविन्द ने किया बड़ा ऐलान
साप्ताहिक परेड : सलामी के बाद बलिया एसपी ने जेटीसी आरक्षियों संग लगाई दौड़, दिए तमाम टिप्स
Ballia News : जनपद न्यायाधीश ने नन्दन वन एवं सेशन हाउस में किया वृक्षारोपण