बलिया पुलिस को मिली सफलता, दो वारंटी गिरफ्तार



दो वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को सफलता मिली है। उप निरीक्षक मुकेश कुमार मय हमराह के साथ न्यायालय जेएम द्वितीय बलिया द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू (धारा 148/323/324/325/452/504/506 भादवि) अभियुक्त बासदेव चौहान पुत्र काशीनाथ चौहान (निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया) व न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा निर्गत वारण्ट (धारा 193/196 भादवि) के क्रम में अभियुक्त प्रेम कुमार राम पुत्र समपति राम (निवासी देवरिया कला थाना फेफना बलिया) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, कां. राजन रजक व इन्द्रजीत पाल शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments