2 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

2 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें। आज का दिन बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान पर ध्यान दें।

वृषभ 
आज आपको धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अपने काम पर फोकस रखें।

मिथुन 
आज आपके लिए कोई नई योजना बन सकती है। कारोबार में लाभ के योग हैं। यात्रा सुखद होगी, साथ ही पारिवारिक जीवन सुखद बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी के बहकावे में आने से बचें।

यह भी पढ़े मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म, रिक्त घोषित हुई सीट

कर्क 
भावनाओं में बहने से बचें। नहीं तो कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए कार्य की शुरुआत करने से पहले सोच विचार जरूर करें।

यह भी पढ़े 31 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह
आज आपका कार्य को लेकर साहस बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर पर स्वादिष्ट भोजन का इंतजाम हो सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पर भी भरोसा करने से बचें।

कन्या 
आज आपको धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। काम का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए तनाव लेने से बचें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। दूसरों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा।

तुला
आज आपके लिए नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद होगी। तनाव लेने से बचें। धार्मिक आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक
आज आपको पुराने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपको परेशान करने की नीयत से कार्य करने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बल्कि खानपान पर ध्यान दें।

धनु
आज आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी के बहकावे में आने से बचें। अपने विवेक का उपयोग करें।

मकर
कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है बल्कि धैर्य और संयम के साथ काम करने का प्रयास करना है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में खर्च संभव है। खरीदारी का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ
आज आपके लिए व्यापार संबंधित नए अवसर मिलेंगे। जिसमें लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। शाम का समय प्रेमी के साथ बीत सकता है।

मीन
मन थोड़ा विचलित रह सकता है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कोई पुरानी चिंता समाप्त होगी। कहीं घूमने फिरने का प्लान बनेगा। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : पोखरे में नहाते समय युवक को झपट ले गई मौत बलिया : पोखरे में नहाते समय युवक को झपट ले गई मौत
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमहर पट्टी उत्तर गांव में शंकरजी मंदिर से सटे पोखरा में नहाते समय एक...
बलिया में Road Accident, युवक की मौत, दूसरा रेफर
दोस्त की शादी से लौटते समय पेड़ से टकराई बाइक, बलिया के युवक की मौत
उड़ जाएंगे होश, कांप जाएगा कलेजा, जब पहली बार देखेंगे यह वीडियो
बलिया डीएम ने शुरू किया निराकरण पोर्टल : शिकायत दर्ज होते ही मिलेगी पर्ची, जानिएं इसका लाभ
3 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ : प्रभु श्रीराम ने खर-दूषण और ताड़का का किया वध