जौनपुर में हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार बस, 4 यात्रियों की मौत, 15 घायल




Jaunpur News : बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह 9:45 के करीब हुआ। बदलापुर से जौनपुर शहर की ओर आ रही एक प्राइवेट बस लखौवां ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे 731 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते है प्रशासन अमला राहत व बचाव कार्य में जुट गया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।
बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वह ओवरब्रिज पर चढ़ी, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलटी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिलते ही बक्सा पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नौपेडवा सीएचसी और जिला अस्पताल जौनपुर भेजा गया, जहां कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह 9:45 बजे मिली। मौके पर पहुंचकर बस को हटवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। 15 घायल हैं।


Comments