अचानक बैरिया तहसील पहुंचे बलिया DM : निरीक्षण में इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी 

अचानक बैरिया तहसील पहुंचे बलिया DM : निरीक्षण में इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी 

Ballia News : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैरिया तहसील का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित करने निर्देश दिया। आवास व कृषि पट्टा आवंटन रजिस्टर में सूचनाएं अपडेट अंकित न पाए जाने पर रजिस्ट्रार कानूनगो रविन्द्र कुमार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह से कहा कि तहसील एवं तहसील परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। टूटी हुई खिड़कियों को ठीक कराया जाय।अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित किया जाय। आवास व कृषि पट्टा आवंटन रजिस्टर का अवलोकन के दौरान रजिस्टर में सूचनाएं अपडेट अंकित न पाए जाने पर रजिस्ट्रार कानूनगो रविन्द्र कुमार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को नियमित रूप से सभी रजिस्टर का अवलोकन एवं पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। कहा कि विद्युत तारों को भी व्यवस्थित कराया जाय। उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, तहसीलदार न्यायालय कक्ष, खतौनी कक्ष एवं नजारत आदि के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Tags:

Post Comments

Comments