28 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

28 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज आपका आत्मविश्वास पहले से काफी ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर भी आपके सामने आएंगे, जिसमें काफी लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ 
धन-संपत्ति को लेकर आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में भी सुखद समाचार मिल सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी से भी फालतू की बहसबाजी करने से बचें।

मिथुन 
आज का दिन संचार और यात्रा के लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वह आपके लिए कोई खुशखबरी ला सकता है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

यह भी पढ़े 26 May ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क 
परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। कार्यों को शांति से निपटाने का प्रयास करें। सेहत संबंधी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है।

यह भी पढ़े Ballia Police को मिली बड़ी सफलता : चार दिन पहले चोरी गई तीन भैंस बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

सिंह 
आज का दिन आपके रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। आपके नेतृत्व गुण उभरकर सबके सामने आएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी समय से तनाव में थे।

कन्या 
ध्यान और आत्ममंथन के लिए आज का दिन अच्छा दिन है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार का माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी का साथ दें।

तुला 
आज का दिन तालमेल और संतुलन बनाने में आपका व्यतीत हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, दूसरों की राय से भ्रमित न हों। दूसरे आपको गलत जानकारी दे सकते हैं। इससे बचें।

वृश्चिक 
किसी कारण आज आपको तनाव मिल सकत है, लेकिन संयम से काम लें। जरूरी कार्यों को समय पर निपटा लें, इसे टालें नहीं। व्यस्त दिन हो सकता है, पर अंत में संतुष्टि मिलेगी। अगर नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके फेवर में रह सकता है।

धनु 
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कोई कानूनी या प्रशासनिक मामला आपके पक्ष में जा सकता है। जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। उच्च शिक्षा या धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य के साथ कार्य करें।

मकर 
आज का दिन आपका आर्थिक रूप से अच्छा है। निवेश से लाभ मिल सकता है। कार्यों में मन लगेगा और सीनियर आपकी सराहना करेंगे। लेकिन आपको कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं। खुशहाली मिलेगी।

कुंभ 
अगर आप काफी समय से किसी कार्य को लेकर उलझे हुए हैं तो आज आपका कार्य पूरा हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। समय का सदुपयोग करें और जरूरत से ज्यादा बहस करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन 
मन आपका आज शांत रहेगा। रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कोई आपको खुशखबरी सुना सकता है। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्यार और रिश्तों में मिठास रहेगी। व्यवहार को लेकर आपके तारीफ हो सकती है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें देवेंद्र नाथ मिश्रा, महासचिव पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित बलिया : क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें देवेंद्र नाथ मिश्रा, महासचिव पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित
Ballia News : क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बड़ी जीत दर्ज की...
बलिया में बाइकर्स को बचाने पलटी ट्रैक्टर, दबकर युवा चालक की मौत
29 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : पुरानी रंजिश में मारपीट, सात पर मुकदमा
बलिया से 10वीं की छात्रा का अपहरण करने वाला ट्यूशन टीचर बस्ती से गिरफ्तार
बलिया में भाजपा और कांग्रेस नेताओं समेत 14 पर मुकदमा
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर बलिया में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन