25 May ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

25 May ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आपके स्वभाव को लोग नापसंद पर सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव पर ध्यान दें। वित्तीय समस्याएं आज हल हो सकती हैं। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आस-पास के लोग परेशान कर सकते हैं। इससे बचें। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

वृषभ
जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं से रुका हुआ धन आपके मन को प्रसन्न कर देगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग जरूर करें। प्रेमी के साथ संपर्क बढ़ा सकते हैं। समय बिताने का प्रयास करें। दोस्तों से सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन
सेहत का ख्याल रखें, दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक तौर पर आपका दिन काफी मजबूत स्थिति में रहेगा। पैसा कई ओर से आ सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। घर परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़े गेस्‍ट हाउस में अपनी जाति के शिक्षक और शिक्षामित्रों संग बैठक करना पड़ा भारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सस्‍पेंड

कर्क
अगर आप काम करके थक चुके हैं तो आराम करने का प्रयास करें। आज का दिन ज्यादातर आराम करने में ही बिताएं। रुके हुए कार्य बन सकते हैं। कहीं से आपको खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी के लिए अतिरिक्त समय निकालने की जरूरत है। प्यार बढ़ेगा।

यह भी पढ़े इंसानियत शर्मसार : मां की आंखों में आंसू कम और छुपी हुई बेचैनी ने खोली मासूम बच्ची की मर्डर मिस्ट्री, प्रेमी के साथ गिरफ्तार

सिंह
आपका खुशमिजाज स्वभाव आपके लिए कई अवसर ला सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलेगा। ज्यादातर कार्य आपके पक्ष में होने की संभावना है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या
ऑफिस में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई नई प्लानिंग हो सकती है। निवेश करने का प्लान बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी आपसे अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। आपका कोई प्रिय व्यक्ति आपसे मदद मांग सकता है।

तुला
नए रिश्ते बन सकते हैं। निवेश में लाभ होने की संभावना है। परिवारवालों के साथ आपके नजदीकी रिश्ते बनेंगे। भावनात्मक या रोमांटिक संबंधों को गहरा करने के लिए अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें। शांतिपूर्ण दिन बीतेगा। घर परिवार में भी शांति का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक
आपके चेहरे की मुस्कुराहट बरकरार रहेगी। किसी के बहकावे में आने से बचें। यात्रा कर रहे हैं, तो यात्रा आपकी काफी सुखद होगी। लापरवाही से बचने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। खाली समय का उपयोग किताब पढ़ने में बिताएं।

धनु
आज आपकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल होगा। पैसे का सही जगह पर निवेश करने की प्लानिंग बनाएंगे। समझदारी से फैसला लेंगे। साथी आपका मदद के लिए आगे आएगा। भावनात्मक तनाव होने की संभावना है। धैर्य रखें और खुलकर बात करें।

मकर
आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहने वाला है। किस्मत आपका साथ देगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। घर पर किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

कुंभ
आपका शरीर काफी ऊर्जवान रहेगा। खेलकूद में भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो मूड को हल्का और खुशनुमा बनाए रखने के लिए विवादास्पद विषयों से दूर रहें। रिश्तों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मीन
आज कोई परेशान कर सकता है। इससे बचें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। वित्तीय सुधार के लिए प्रयास कर सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। रोमांस का माहौल बना रहेगा। शाम का समय काफी यादगार बीत सकता है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

तुम इतने काले क्यों हो ? समाज कल्याण विभाग की उपिनदेशक ने शिक्षक से पूछा सवाल, जांच शुरू तुम इतने काले क्यों हो ? समाज कल्याण विभाग की उपिनदेशक ने शिक्षक से पूछा सवाल, जांच शुरू
Why are you so dark : कानपुर डीएम के पास रंगभेद की शिकायत पहुंची है। इसमें दो शिक्षकों ने समाज...
बलिया में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई : 48 बोरी पानी का पाउच सीज, लिये दो सैम्पल
यूपी में 21 सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले, बलिया से एक पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर
25 May ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
नवतपा शुरू : 9 दिन आसमान से बरसेगी आग, खुद का रखें ख्याल और करें ये काम
बेटे की शवयात्रा निकली तो दौड़ पड़ी मां : शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का ससम्मान हुआ अंतिम संस्कार, रो पड़ी रामनगरी
अस्पताल में फर्श पर प्रसव : बलिया CMO ने लिया बड़ा एक्शन