बलिया के बेसिक शिक्षक की बड़ी उड़ान : धीरेंद्र शुक्ला बने यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

बलिया के बेसिक शिक्षक की बड़ी उड़ान : धीरेंद्र शुक्ला बने यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

बलिया : उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने जिला हैंडबॉल एसोसिएशन बलिया के सचिव धीरेन्द्र शुक्ला को प्रदेश एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। धीरेन्द्र शुक्ला वर्तमान में कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवां-2, शिक्षा क्षेत्र दुबहर, बलिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वे उत्तर प्रदेश ओलिम्पिक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।

जिला हैंडबॉल एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष नीरज सिंह गुड्डू ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कहा कि इस नियुक्ति से खेल प्रशासक, संगठन पदाधिकारी और खिलाड़ी सभी खुश हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला ओलिम्पिक एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार सिंह और जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने श्री शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संगीन आरोप में युवक गिरफ्तार Ballia News : संगीन आरोप में युवक गिरफ्तार
Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में...
नहीं रहे राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी, दिल का दौरा पड़ने से गई जान
Ballia News : प्रेमी के लिए तोड़ा पति से रिश्ता, वह भी निकला बेवफा
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला एक और गिरफ्तार, यूपी ATS ने मोहम्मद तुफैल को दबोचा
23 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया के बेसिक शिक्षक की बड़ी उड़ान : धीरेंद्र शुक्ला बने यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
बलिया में नदी किनारे मिला युवती का शव... श्रुति पांडेय के रूप में हुई पहचान