10 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

10 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं, जिसमें आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में आपका दोस्त साथ देगा। उसके साथ अच्छे से पेश आएं। खुशहाल भविष्य के लिए बच्चों को खरीदारी करने बाजार ले जाएं।

वृषभ
आप मानसिक और शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इससे बचें। कोई आपका पुराना दोस्त आज लाभ दे सकता है। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत की जरूरत है।

मिथुन
किसी सामाजिक व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। दिन में शांति और सुकून भरा समय बिताने का प्रयास करें। नए विचारों के साथ लोगों के साथ पेश आएं। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। किसी कारणवश आपको निराशा हाथ लग सकती है। इससे बचें।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की पहल : 48 घंटे के भीतर मनोज सिंह एवं प्रियांशु के परिजनों को मिला चार-चार लाख

कर्क
आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद करने का प्रयास करें। परिवार आपका सहयोग कर सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस भरा दिन बिताएं। प्रेम जीवन खूबसूरती भरा बीतेगा। मेहमानों के साथ सकारात्मक ऊर्जा भरा दिन बिता सकते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला

सिंह
आज आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन काफी बेहतर रहने की संभावना है। दोस्तों के साथ छुट्टी बिताने के लिए कहीं जा सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नए व्यवसाय में भागीदारी ले सकते हैं।

कन्या
आज आप सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। अप्रत्याशित वित्तीय लाभ की संभावना है। पैसा कमाने पर ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। बहसवाजी से बचने का प्रयास करें। मौज-मस्ती भरा दिन बिताने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला
अपने ऊपर भरोसा रखें। सबकुछ सही होगा। स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें।

वृश्चिक
जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की शुरुआत कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने में आपको काफी मदद मिल सकती है। बड़ों-बुजुर्गों से मान-सम्मान मिल सकता है।

धनु
अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है, तो इससे निपटने का भरपूर प्रयास करें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। नए विचारों और परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। खुलकर लाभ उठाएं।

मकर
आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित आय के स्रोत अचानक से आ सकते हैं। पारिवारिक तनाव से निपटने का प्रयास करें। अपना हुनर दिखाने का एक शानदार मौका है।

कुंभ
आपकी क्षमता को पहचानकर कार्य करने का प्रयास करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन बिताएं। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इससे बचें। वित्तीय मामलों में बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेमी के साथ आपके दिन काफी अच्छे गुजरेंगे।

मीन
अपने खाली समय का उपयोग यात्रा पर या बच्चों के साथ बिताएं। वित्तीय लाभ के लिए आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर सावधान रहें। दोस्त कोई खुशखबरी दे सकता है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

समीक्षा में रेल मंत्री ने दिये निर्देश- लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करें विशेष गाड़ियों का परिचालन समीक्षा में रेल मंत्री ने दिये निर्देश- लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करें विशेष गाड़ियों का परिचालन
Indian Railway : जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद होने के चलते जो पैसेंजर फंसे थे, उनके लिए भारतीय रेल द्वारा...
Ballia News : शादी के 11 साल बाद दहेजलोभियों ने लिया बाइक, फिर भी किया ऐसा बर्ताव, पीड़िता पहुंची थाने
बलिया में हादसा : पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, 17 मई को था तिलक
10 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : टुल्लू पंप में उतरा करंट, युवक की मौत
बलिया में करंट से युवक की मौत... मचा कोहराम
जयमाल के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को किया किस : तय शादी टूटी, फिर प्रेम कहानी ने लिया अनोखा मोड़