बलिया में किशोरी से दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी युवक

बलिया में किशोरी से दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी युवक

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त आत्मा प्रजापति उर्फ करिया पुत्र कृष्णमोहन प्रसाद प्रजापति (निवासी बहादुरपुर, थाना फेफना, बलिया) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता फेफना गांधी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास मिली।

उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया था। मुकदमा से सम्बन्धित पीडिता का मेडिकल करवाने के बाद विवेचना न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में बयान 183 बीएनएसएस कराया गया, जिसका अवलोकन किया गया तो पीडिता की उम्र 17 वर्ष 2 माह पाई गयी।

बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट की घटोत्तरी करते हुए धारा 62, 64,127 (2) बीएनएस व 4/18 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। इसी क्रम में शनिवार को फेफना थाने के उप निरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह मय हमराह कां. विकास कुमार व रवि यादव ने धारा 62, 64, 127 (2) बीएनएस व 4/18 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद