Ballia में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Ballia में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Ballia News : नरहीं थाना क्षेत्र के सोवन्था पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गये। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नरही गांव निवासी कृष्णा राय उर्फ चुन्नू (32), जीतेंद्र राम (38) व सोनू राम (32) बाइक पर सवार होकर तेतारपुर में किसी को पैसा देने जा रहे थे। सोवन्था पेट्रोल पंप के पास इनकी बाइक में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा राय की मौत हो गई, जबकि जीतेंद्र तथा सोनू घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट