बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला

बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला

Ballia News : बीआरसी बांसडीह पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बीईओ सुनील चौबे को भावभीनी विदाई दी गयी। साढ़े तीन वर्ष के बाद सीयर ब्लाक में स्थांतरण होने पर शिक्षकों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, नवागत बीईओ अनूप कुमार त्रिपाठी का शिक्षकों ने स्वागत किया।

बीईओ सुनील चौबे ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से ही शिक्षा क्षेत्र बांसडीह में शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण सुदृढ़ रहा। मैं उम्मीद करता हूं कि नये बीईओ का भी सहयोग शिक्षकों को मिलेगा और शिक्षा क्षेत्र में ब्लाक की एक अलग पहचान बनेगी। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बीईओ ने शिक्षकों के साथ सामंजस्य बनाते हुए शिक्षा और विद्यालय विकास पर काफी जोर दिया। नये बीईओ भी विद्यालय एवं शिक्षा उन्नयन हेतु कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, बीडीओ मनोज शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष तिवारी, एहसानुल हक, कौशल सिंह, हरेराम सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, देवेश सिंह, मनिन्द्र नाथ सिंह, जनार्दन दुबे, राणा सिंह, दीपक सिंह, राम जी वर्मा, विनय तिवारी, संतोष पाण्डेय, संजय सिंह, छोटे लाल, सतेन्द्र राय, राजीव राय, राम जी यादव, राज कुमार गुप्ता, अविनाश सिंह, योगेन्द्र बहादुर सिंह, इम्तियाज अहेमद, राजीव कुमार सिंह, अरशद, अनीता श्रीवास्तव, सुधा आदि थे।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट