IPS Transfer In UP : यूपी में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सात जिलों के बदले एसपी

IPS Transfer In UP : यूपी में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सात जिलों के बदले एसपी

लखनऊ : यूपी में तबादला एक्सप्रेस फिर चली है। शासन ने इस बार 14 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं अजय कुमार साहनी को पुलिस उप निरीक्षक सहारनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बनाया गया है। वैभव कृष्ण जिन्हें उपमहानिरीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंप गई थी, अब पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र बनाए गए हैं।


मुजफ्फरनगर से अभिषेक सिंह को सहारनपुर भेजा गया है, वहीं राज करण अय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाए गए हैं। डॉक्टर गौरव गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाए गए हैं। इटावा के एसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वी वाहिनी पीएसी लखनऊ से फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बनाया गया है। राजेश कुमार द्वितीय पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाए गए हैं। धवल जायसवाल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद बनाए गए हैं। सत्यजीत गुप्ता पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर कानपुर भेजे गए हैं।

IMG-20250506-WA0267

यह भी पढ़े 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्