बलिया में आज होगी आपातकालीन मॉक ड्रिल : बजेगा सायरन और 15 मिनट का होगा ब्लैकआउट, घरों और वाहनों की बंद रखें बत्तियां

बलिया में आज होगी आपातकालीन मॉक ड्रिल : बजेगा सायरन और 15 मिनट का होगा ब्लैकआउट, घरों और वाहनों की बंद रखें बत्तियां

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रिहर्सल के तौर पर आज शाम 7:30 बजे बजेगा सायरन

जनपदवासी रात्रि 8:00 बजे से 8:15 तक अपने घरों व प्रतिष्ठानों, वाहनों आदि की लाइटों को करें बंद

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉकड्रिल के संबंध में बैठक की। बैठक में बताया गया कि आज (7 मई, 2025) को अपराह्न 4:00 बजे पुलिस लाइन में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल (रिहर्सल) किया जाएगा। 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

वहीं, रिहर्सल के तौर पर आज शाम 7:30 बजे सायरन बजाया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे से 8:15 तक संपूर्ण जनपद में ब्लैक आउट किया जाना हैं। इस दौरान जनपद वासियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने घरों व प्रतिष्ठानों, वाहनों आदि की लाइटों को बंद रखें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों  से निपटने के लिए एस.ओ.पी. के अनुसार जनपदवासियों को क्या करना है, क्या नहीं करना है के प्रति जागरूक व संवेदनशील करने को कहा है।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

यह भी बताया जाय कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। बस यह एक रिहर्सल के तौर पर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में यदि इस प्रकार की चुनौतियां आती हैं तो उनसे आसानी से निपटा जा सकें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान क्या करें, क्या ना करें के प्रति जागरूक किया जाए,, जिससे वे अपने माता-पिता तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें।जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एवं गाइड, मंगल दल ,रेडक्रास आदि को भी निर्देशित किया गया कि वे भी आमजन को जागरूक करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल आर.एस. पूनिया, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा