अश्लील वीडियो मामले में प्रधानाध्यापक सस्पेंड, ये हैं पूरा मामला

अश्लील वीडियो मामले में प्रधानाध्यापक सस्पेंड, ये हैं पूरा मामला

हाथरस : अश्लील वीडियो मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मिले शिक्षा क्षेत्र सासनी के प्राथमिक विद्यालय खेडा फ़िरोज़पुर के प्रधानाध्यापक को बीएसए स्वाति भारती ने सस्पेंड कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। जारी आदेश में बीएसए स्वाति भारती ने कहा है कि 29 अप्रैल को मामले की जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सासनी को दिए गए थे।

प्रधानाध्यापक पर बच्चे को घर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। बीईओ ने जो जांच आख्या प्रस्तुत की, उसके अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करता है।छात्र ने अपने लिखित कथन में स्वयं स्वीकार किया है कि वह आराेपी प्रधानाध्यापक से ट्यूशन पढ़ता था। आरोपी प्रधानाध्यापक ने उसे घर पर रोक लिया था।

छात्र ने अपने कथन में यह भी स्वीकार किया है कि वीडियो 10-15 दिन पुराना है। उसने अन्य बच्चों के साथ मिलकर वीडियो बनाकर प्रधानाध्यापक को भेज दिया था। बीएसए ने प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर प्राथमिक विद्यालय खेड़िया फिरोजपुर के प्रधानाध्यापक दयाशंकर को निलंबित कर दिया है। उन्हें निलंबन अवधि में बीआरसी सासनी से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच बीईओ सासनी को सौंपी गई है। बता दें कि इस मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए बीएसए को जांच के निर्देश दिए थे। 

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा