Ballia News : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Ballia News : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया : मनियर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मनियर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह रिगवन ढाला के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में ककरघट्टा निवासी 19 वर्षीय विशाल बिन्द और 50 वर्षीय पारस बिन्द शामिल हैं। दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इनके खिलाफ पहले से भी आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के अलावा कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और अक्षय शुक्ला की टीम शामिल रही।

सड़क हादसे में दम्पत्ती घायल
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के  मिश्रचक हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर डोमनपुरा निवासी गणेश तुरहा (46) तथा उनकी पत्नी पूनम देवी (40) घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश