बलिया में युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर : नीलिट से O लेबल और CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बलिया में युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर : नीलिट से O लेबल और CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बलिया : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए "नीलिट' से ओ लेबल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण वित्तीय वर्ष में ऑन लाइन संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार की आधिकृत संस्था "नीलिट" से 'ओ' लेबल एंव "सीसीसी " कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त इच्छुक संस्थाओं (आवेदन की अन्तिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ.प्र. की विभागीय बेवसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना है।

ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि 13 से 27 मई तक निर्धारित है। उक्त योजना का दिशा-निर्देश तथा समय-सारणी विभाग की बेवसाइट पर प्रदर्शित की गयी है। मान्यता से सम्बन्धित समस्त अभिलिखों व आधार भूत ढाचे तथा दिये गये प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ एक-एक प्रति हार्ड कॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय कक्ष संख्या-7,  प्रथम तल विकास भवन में 27 मई को सांय 03 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा किया जाना है। संस्था द्वारा भरे गये आनलाइन आवेदन अंकित सूचनाओं का जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा अभिलेखीय-भौतिक सत्यापन किया जाना तथा सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करते हुए आवेदन को अपने अभिमत सहित डिजिटल हस्ताक्षर से 30 मई तक सत्यापित किया जाना है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल