Ballia News : बारात में हर्ष फायरिंग, पिता की गोली से पुत्र समेत दो घायल

Ballia News : बारात में हर्ष फायरिंग, पिता की गोली से पुत्र समेत दो घायल

Ballia News : भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में आई बारात में हर्ष फायरिंग की गोली से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंदूकधारी बाराती को हिरासत में लेने के साथ ही बंदूक को जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक भीमपुरा के नेवादा गांव निवासी विश्वेवर पुत्र मिर्जा प्रसाद की बेटी की शादी रविवार को थी। बारात मऊ जनपद के पिपरौता थाना कोपागंज निवासी लालधर के पुत्र अशोक लेकर आये थे। बाराती पक्ष के ही शिव शंकर पुत्र मुसाफिर (निवासी पिपरौता थाना कोपागंज जनपद मऊ) अपनी एक नाली लाइसेंसी बंदूक लेकर बारात में आए थे।

सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाने के समय शिव शंकर ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दिया, जिससे घराती पक्ष के तरफ के लक्ष्मन पुत्र रूपचंद (निवासी राम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया) के दाहिने जांघ तथा बगल में खड़ा शिवशंकर का ही छोटा बेटा शिवम (14) के गर्दन एवं दाहिने मलपट पर गोली लग गयी।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

घायल लक्ष्मन का इलाज मऊ सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, शिवम को सीएचसी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है। लाइसेंसी बंदूक तथा लाइसेंसधारी शिवशंकर को भीमपुरा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया  है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

रोहित सिंह मिथिलेश

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित